RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

पिथौरागढ़: जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के साथ ली बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 25 नवंबर।जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई, बीआरओ, ग्रिफ आदि विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके डिवीजन के अंतर्गत स्थित ऐसे सभी सड़क मार्ग जिनमें गड्ढे हैं उनके पेचिंग कार्य की कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में शामिल है, लिहाजा सड़क मार्गों को गङ्ढा मुक्त किये जाने की कार्य योजना तैयार करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाय। साथ ही निर्देश दिये कि उनके डिवीजन के अंतर्गत स्थित कुल सड़क मार्ग, गड्ढा मुक्त एवं गड्ढा युक्त सड़क मार्गों का विवरण संबंधित उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को उपलब्ध कराया जाए ताकि उनके द्वारा सड़क मार्गों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उनके (जिलाधिकारी) कार्यालय को उपलब्ध करायी जा सके। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा कि जिन मार्गो पर बार बार सडक दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं उन मार्गों पर क्रेश बेरियर लगाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर अनिल शुक्ला, उप जिलाधिकारी बेरीनाग जसवीर सिंह , उपजिलाधिकारी मुनस्यारी यशवीर सिंह सहित लोक निर्माण विभाग , ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई, ग्रिफ,बीआरओ आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे!

Related posts

राष्ट्रपति ने किया सर जीवाजी राव सिंधिया म्यूजियम का अवलोकन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जीएमसीएच बेतिया में ‘दीदी की रसोई’ ने मनाया दूसरा वर्षगांठ, मरीजों को मिल रहा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन।

rktvnews

महाकुम्भ में पहली बार दुनिया के कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लगाई संगम में डुबकी।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया!राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश निवासियों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

रोजगार सहायकों के जीवन से अनिश्चिंतताएँ खत्म होंगी : मुख्यमंत्री

rktvnews

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक प्रशासन में 50वें (स्वर्णिम) उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीए) में सेना, नौसेना, वायुसेना और सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment