RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:जिला के नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित!7 दिसंबर तक डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/हरियाणा 25 नवंबर। जिला महेंद्रगढ़ में वर्ष 2024 के लिए जमीन के नए कलेक्टर रेट निर्धारित किए जा रहे हैं। जिला का कोई भी नागरिक आगामी 7 दिसंबर तक इस संबंध में अपनी आपत्ति या सुझाव उपायुक्त कार्यालय में दे सकता है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट को जिला महेन्द्रगढ़ की वेबसाईट URL Web-HALRIS-jamabandi.nic.in पर अपलोड कर दिए गए है। वेबसाइट पर लॉगिन करके कोई भी नागरिक इसे देख सकता है। किसी नागरिक को इस संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव है तो वह 7 दिसंबर तक उपायुक्त कार्यालय की एचआरसी शाखा के कमरा नंबर 312 में दस्ती व रजिस्टर्ड डाक से दे सकते हैं। इसके अलावा वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर के बाद किसी भी नागरिक का कोई एतराज व सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related posts

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के कार्यालय एवं एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

काहें का सच!

rktvnews

धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहा जिला प्रशासन बक्सर- निराला चौधरी

rktvnews

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,के निदेशक रीतेश कुमार सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:आपणो स्वस्थ राजस्थान’ हमारा संकल्प, प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता, आमजन से जो वादा किया है, वह समय पर पूरा होगा, यही हमारी कार्यशैली : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment