RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

बागपत:प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के 69057 लाभार्थियों को दो गैससिलेंडर (रिफिल)मिलेंगे निशुल्क।

बागपत/उत्तर प्रदेश 06 नवम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभर्थियों को उपहार स्वरूप निःशुल्क 2 रसोई गैस सिलेंडर वितरित किये जाने के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए ।जिला पूर्ति अधिकारी के बी सिंह ने बताया कि जनपद बागपत के समस्त 69057 उज्ज्वला गैस कनेक्शन लाभार्थियों को सूचित किया है कि शासन की मंशा के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आपको 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेंडर रिफिल प्रदान किये जायेंगे, जोकि दो चरण में दिये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में प्रथम सिलेंडर रिफिल माह नवम्बर से दिसम्बर 2023 तक एवं द्वितीय सिलेंडर रिफिल जनवरी से मार्च 2024 तक निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। इस योजना से आच्छादित लाभार्थी अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगे, जिसके उपरांत इस योजनांतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में तेल विपणन कंपनी द्वारा अंतरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वह लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे, वही इस योजना का सर्वप्रथम लाभ प्राप्त कर सकेंगे । ऐसे में जिनका बैंक खाता आधार से लिंक तथा प्रमाणित नहीं है। वे तत्काल अपने-अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें, जिससे कि निशुल्क उज्ज्वला गैस सिलिंडर की धनराशि प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो ।उन्होंने कहा उज्ज्वला लाभार्थी को इस योजना का लाभ पाने हेतु अपने गैस एजेंसी से सम्पर्क कर आधार प्रमाणित करा लें और यदि बैंक अकाउंट आधार से लिंक न हो तो उसे आधारकार्ड से लिंक करा लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह, वरिष्ठ वाट माप निरीक्षक दिनकर सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हे असुर मर्दिनी : धर्मदेव सिंह

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में सामाजिक पुनर्वास कोष से चयनित 18 लाभार्थियों के बीच सहायता राशि की गई वितरित।

rktvnews

54वें इफ्फी के ‘इन कन्वरसेशन’ सत्र में ‘भारतीय सिनेमा में महिला शक्ति’ विषय पर चर्चा।

rktvnews

DRCC केंद्र धनुपरा में क्रांति दीदी की रसोई का भोजपुर डीएम राजकुमार ने किया शुभारंभ।

rktvnews

आरा रमना चर्च में मदर्स डे पर आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment