RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में सामाजिक पुनर्वास कोष से चयनित 18 लाभार्थियों के बीच सहायता राशि की गई वितरित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 अप्रैल।आज समाहरणालय सभा कक्ष में भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित सामाजिक पुनर्वास कोष से चयनित 18 लाभार्थियों के बीच रु. 10,000-10,000 की सहायता राशि वितरित की गई। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी चयनित लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा भरण-पोषण योजना, उद्यमी योजना तथा जीविका द्वारा संचालित अन्य लाभकारी योजनाओं से भी जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस,जिला परियोजना प्रबंधक, WCDC,जिला मिशन समन्वयक, DHEW एवं अन्य मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 26

rktvnews

इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आजमगढ़ में सेमिनार व कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारीअंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:चार दिवसीय भोजपुरी चित्रकला कार्यशाला का समापन।

rktvnews

सारण:मतदाता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई निबन्ध-लेखन प्रतियोगिता !छात्र-छात्राओं ने लिखे ‘मेरे प्रिय साहित्यकार’ विषय पर निबन्ध, आज होगी कथा-लेखन प्रतियोगिता

rktvnews

Leave a Comment