RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

देहरादून/उत्तराखंड 06 नवंबर।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक नियमित रूप से समीक्षा की जाए। घोषणाओं को जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागों को ऑनरशिप लेनी होगी तथा मिशन मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का विलम्ब एवं लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।
बैठक में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 600 अतिरिक्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र धारचूला के तहत आपदा में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था सहित अन्य कार्य प्रगति पर है। चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि खटीमा में नान इनवेजिव कार्डियक केयर सेन्टर हब के रूप में विकसित करने, खटीमा में ब्लड बैंक की स्थापना, पिथौरागढ़ के तहत बेस चिकित्सालय को सुचारू करने सहित इत्यादि कार्य गतिमान है।
बैठक में अपर सचिव नमामि बंसल,  योगेन्द्र यादव तथा सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : राजद नेता ने किया शहीद गौतम पासवान सड़क का शिलान्यास।

rktvnews

पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी! 31 अगस्त तक जारी रहेगी बस किराये में शत-प्रतिशत छूट।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में मंत्रालय की सर्वोत्तम विधियों पर आयोजित प्रथम सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान:महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना।

rktvnews

सारण:एक दिवसीय सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (अनंतिम) केन्द्रीय बजट में किए गए अनुमान से 1.35 लाख करोड़ रुपये यानी 7.40 प्रतिशत अधिक रहा।

rktvnews

Leave a Comment