RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

DRCC केंद्र धनुपरा में क्रांति दीदी की रसोई का भोजपुर डीएम राजकुमार ने किया शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)30 अगस्त। आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र धनुपरा में भोजपुर डीएम राजकुमार द्वारा क्रांति दीदी की रसोई का किया गया शुभारंभ।
शुभारंभ के बाद डीएम ने बताया की डीआरसीसी भोजपुर में प्रतिदिन 250 से 300 अभियार्थी अपने परिजनों के साथ डीआरसीसी में संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आते है। जिन्हे उचित मूल्य पर जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की रसोई के माध्यम से अल्पाहार और भोजन उपलब्ध हो सकेगा साथ ही केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को भी इससे सहूलियत होगी।
शुभारंभ के इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डीआरसीसी ,भोजपुर अभय कुमार ,जिला नियोजन पदाधिकारी नूर हसन ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) अपर्णा कुमारी, डीपीएम जीविका,महाप्रबंधक उद्योग श्याम किशोर पटेल एवं जीविका के अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ डीआरसीएसी प्रबंधक रवि शंकर प्रसाद,सहायक प्रबंधक शिव शंकर दास,ज्ञान रंजन, मो अब्दुल तौफिक,संजय चौधरी ,जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार उपस्थित थे।
क्रांति दीदी की रसोई के संचालन में क्रांति दीदी की रसोई की अध्यक्ष आशा देवी,कोषाध्यक्ष मनु देवी,क्रांति सीएलएफ की अध्यक्ष रंजू देवी,कोषाध्यक्ष रेणु देवी एवं मोनाली आदि की विशेष भूमिका रहेगी।

Related posts

दरभंगा:रिस्टोरिंग द यूथ-2024″ के आलोक में मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

महिला कॉलेज, आरा के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

जानिए क्या है ‘डंकी’ के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात।

rktvnews

भोजपुर:अपर सचिव -सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

सशस्त्र बलों को आज के लगातार विकसित हो रहे बहु-क्षेत्रीय वातावरण में संयुक्त रूप से काम करना चाहिए और भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त संग पदाधिकारियों ने परिसदन भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शत्-शत् नमन कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment