RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:यादव सोहराई सरदार का 24वां पुण्यतिथि आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 नवंबर।आज 2 नवम्बर को शहीद अकली देवी नगर में यादव सोहराई सरदार का 24वां पुण्यतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा भोजपुर के जिला अध्यक्ष यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समारोह का उद्घाटन किरण चन्द्रवँशी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।अपने सम्बोधन में यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि यादव सोहराई सरदार का जन्म गड़हनी ,बर्डीहॉं में एक किसान परिवार में जागा यादव के पुत्र के रूप में हुआ था।कम उम्र सेसे ही सामंतवाद के विरोध में लड़ते रहे,अनेको बार फर्जी मुकदमा में फंसाया जाता रहा।बाद में वे पश्चिमी बंगाल के बर्दवान जिला 1967में नन बंगाली बंगाल छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे।आंदोलन के दौरान बम से घायल हो गए थे उसी समय से उनको सरदार की उपाधि दिया गया था।वे ईस्टर्न कोल फील्ड आसनसोल क्षेत्र के हिन्द मजदूर सभा के क्षेत्रीय सचिव थे।1992में सेवानिवृत्त हो गए थे।समारोह को सम्बोधित करने वालो लोगो मे बिरेन्द्र यादव पिन्टू सिंह सन्तोष प्रसाद रमेश यादवबैजनाथ यादव देवकुमार यादव जितेंद यादव मृत्युंजय यादव पुष्पेंद्र यादवप्रिंस कुमार भोजपुरिया अंकुशराज उर्फ युवराज यादव कमलेश भोजपुरिया युवराज भोजपुरिया मिस्टी यादव प्रियांशु प्रियतमा एवं प्रिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

महाकुंभ:श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मजबूत प्रहरी बने सीआरपीएफ के जवान।

rktvnews

भोजपुर:मांगो के पूरे नही होने तक कार्य बहिष्कार रहेगा जारी: संघर्ष मोर्चा

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:महिला चौपाल में समाजसेवी सोनाली सिंह ने समस्याओं को सुन “माई-बहिन मान” योजना से हल का दिया आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment