RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

महाराजा कॉलेज एनएसएस इकाई का विशेष सात दिनों का आवासीय शिविर का हुआ समापन!गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य,साक्षरता, शौचालय आदि का विकास अवलोकन करने की जरूरत:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

आरा/भोजपुर 02 नवंबर।राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय के विशेष शिविर के सातवें दिन समापन समारोह का आयोजन गोद लिए गांव चौकीपुर में प्रो संजय कुमार प्रभारी प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
महाराजा कॉलेज की प्रोग्राम अफसर प्रो विभा वर्मा ने सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत किया, साथ ही साथ कॉलेज के सभी स्वयंसेवकों का लगातार सात दिनों से परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों ने अपने बलबूते पर सफल बनाया है।डा संजय कुमार ने को स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा यह कार्यक्रम समाप्त नहीं हुआ बल्कि अब शुभारंभ हुआ ।आप जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़े, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।यही मंगल कामना है।डा नियाज़ ने कहा की कार्यक्रम की सफलता आप सभी की मेहनत का परिणाम है। डा अरुण कुमार राय ने कहा कि एनएसएस बराबर सीखाती है, नोट मी बट यू यानी सदा दूसरे का सहयोग करना ही सच्ची सेवा है। डॉक्टर अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वयंसेवक गोद लिए गांव के आकर शिक्षा स्वास्थ्य खान-पान सफाई आदि का डेटा बनाकर प्रषित करें।और फ़िर आकर निरीक्षण करें।
उपस्थित अतिथियों में दो डा.कुमारी डॉ प्रज्ञा राय डॉक्टर वंदना कुमारी डॉक्टर अभय कुमार डा कमलेश सिंह ,डॉक्टर अरुण कुमार राय डॉक्टर साधना रावत आदि रहें । सभी उपस्थित अतिथियों ने शिविर में भाग ले रे संत सेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर विभा वर्मा ने किया ।शिविर में अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वयंसेवक समीर को सम्मानित किया गया। तथा उत्कृष्ट व्यवस्थापक के रूप में रितेश कुमार आलोक राज विनोद कुमार सलवा फातिमा, प्रवीण कुमार स्नेह कुमार सोनी शालू कुमारी मेधा सहाय भावना कुमारी वामसी पांडे आयुषी कृष्णा शिवानी कुमारी नंदनी कुमारी अंकित ठाकुर खुशबू कुमारी आदर्श कुमार सिंह उज्जवल कुमार अभिषेक कुमार रितिका राज निखिल राज सौरव कुमार अनूप कुमार सिंह, शेर बहादुर अंजली कुमारी आशीष गोस्वामी नेहा कुमारी अंजलि तिवारी विनोद कुमार तनु कुमारी रागिनी कुमारी प्रियांशु कुमार पांडे नीतीश कुमार सिंह, कांति सीमा सिंह कुमारी पूनम कुमारी उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रास सोसाइटी के पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने उपस्थित सभी सेवकों का हौसला बढ़ाया और उन्हें एक सच्चे विद्यार्थी ,एक सच्चे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। इन्होंने डॉक्टर विभा वर्मा को 7 दिनों से स्वयंसेवकों के साथ एक सहयोगी बनकर आयोजन को सफल बनाया है इसके लिए है बधाई देता हूं।

Related posts

भोजपुर:संपूर्ण वैश्य परिसंघ बिहार द्वारा समाज की मजबूती के लिए जैन धर्मशाला में बैठक संपन्न।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर आरा के व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर : गैर लाभान्वित बीपीएल परिवार को  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कैंप मे मिलेगा गैस कनेक्शन 

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मंजूरी दी और इसका नाम “महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम” रखा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment