RK TV News
खबरें
Breaking News

सतर्कता और जागरूकता से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है : डा विकास कुमार

डा विकास कुमार ,साइबर अपराध विशेषज्ञ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जून।वर्तमान दौर में विज्ञान के बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया को मुट्ठी में कर लिया है। एक तरफ तमाम सुविधाओं से मानव को लैस कर दिया है तो दूसरी तरफ अपराध के क्षेत्र में भी अद्भुत कारनामे रोज सुनने को मिल रहे हैं जिसमें सबसे बड़ा नाम साइबर क्राइम का है। आंकड़े बता रहे हैं कि प्रतिदिन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 साइबर अपराध हो रहे हैं ,जिससे अपराधी घर बैठे पैसों की लूट कर रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने साइबर क्राइम विशेषज्ञ डॉक्टर विकास कुमार से बातचीत की और जनहित में आम लोगों को बताने कोशिश की है। बताते चले कि डॉक्टर विकास कुमार उम्र 32, स्थाई निवासी महादेवा आरा, साइबर क्राइम विशेषज्ञ, शिक्षा एशियन स्कूल पुणे से प्राप्त की और वर्तमान में डा पीसी सेंटर के संचालक भी है।
साइबर अपराध के बारे में उन्होंने बताया कि यह कंप्यूटर इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ी अवैध गतिविधियों को अपना पहचान या चेहरा छुपा कर अपराध करने की एक विधि है। जिसमें घोटाले की शुरुआत फिशिंग (phishing) के माध्यम से होती है।
अपराधी सर्वप्रथम विश्वसनीय व्यक्ति या संस्था के हेड के नाम से किसी को ईमेल ,फोन ,मैसेज करके संवेदनशील जानकारी प्राप्त करते हैं, जैसे यूजर ,आईडी ,पासवर्ड, ओटीपी आदि। फिर मालवेयर सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी डिवाइस को नुकसान पहुंचाते हैं अथवा धीमा कर देते हैं । जिसमें वर्म,टार्जन स्पारमवेयर के रूप में वायरस मौजूद रहता है।इसके माध्यम से सभी जानकारी की चोरी कर ली जाती है।
रुपयों की चोरी के बारे में उन्होंने बताया कि धोखेबाज खुद को भरोसेमंद व्यक्ति बताते हैं, जैसे बैंक के मैनेजर कंपनी के बड़े अधिकारी आदि। इनकी बातों या झांसे में आकर लोग अपना व्यक्तिगत जानकारी ओटीपी पासवर्ड आदि बता देते हैं जिससे उनका अकाउंट खाली हो जाता है।
मालवेयर के लक्षण के बारे में इन्होंने बताया कि आपके मोबाइल कंप्यूटर का धीमा चलना या क्रैश होना ,ब्राउज़र का होम पेज बदलना, ब्राउज़र पर नए टूलबार या एड औन प्रोग्राम दिखाना ,नए-नए पप अप दिखना ,कंप्यूटर में स्वत फाइल डिलीट होना या नया फाइल बनना, पैसा कमाने के लिए गेम वर्क देना आदि संकेत आते हैं।
बचाव के संबंध में इन्होंने बताया कि सुरक्षित सॉफ्टवेयर एवं एंटी-वायरस डाउनलोड करें ,अनजान ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें ,सुरक्षित वेबसाइट पर ही काम करें, अपने पासवर्ड को मजबूत रखें, अल्फाबेट नंबर सिंबल बनाकर रखें और नियमित रूप से बदलते रहे ।गेम के झांसे में पैसा इन्वेस्ट ना करें। घटना घटने की स्थिति में तत्काल रिलीफ 1930 हेल्पलाइन पर डायल करें। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्प नंबर पर कंप्लेंन करें। वैसे तो सरकारी स्तर पर भी जिला प्रशासन के माध्यम से लगातार फ्रॉड होने की जानकारी लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी होने पर भी डाटा, संपत्ति का लॉस हो सकता है इसलिए सर्वप्रथम फाइंड माय डिवाइस के मदद से अपने मोबाइल को खोज सकते हैं एवं उसे सिक्योर डिवाइस से लॉक कर कर सकते हैं। पूरा फैक्टरी रिसेट कर सकते है जिससे की संपत्ति की हानि या चोरी नहीं होगा। हालांकि अपराधी कहीं भी बैठकर दुनिया के किसी कोने से चोरी करने और देश विदेश तक रुपयों का ट्रांसफर कर देते हैं जिनका मिलना या रिकवर होना टेढ़ी खीर है।
डा विकास ने बताया की इसके लिए आम लोगों को जागरूक बनाने के लिए अपने स्तर से डा पीसी द्वारा साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोग्राम शनिवार और रविवार को कालेज और स्कूल में चलाया जा रहा है। मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं की साइबर अपराध से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है तभी आपकी संपत्ति या डाटा सुरक्षित रह सकता है। रुपयों के प्रलोभन में न पड़ें,न कोई लिंक क्लिक करें। अत्यधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 983 561 2403 से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बागपत में 1500 लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में सामूहिक योग अभ्यास कर दिया संदेश करो योग रहो निरोग।

rktvnews

अगर सभी विपक्षी दल चाहें तो वे धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार :सरयू राय

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद को प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने अपनी दस सूत्री मांग पत्र को किया सुपुर्द।

rktvnews

भोजपुर:मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तगण से आरण्य देवी मंदिर में लगी रही लंबी लाइन।

rktvnews

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 संपन्न हुआ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment