RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्वविद्यालय महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव मिले : अध्यक्ष फुटाब

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई। बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ ,पटना ने वि वि में महिला शिक्षकों के लिए चाइल्ड केयर लीव के लिए शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित की है।फुटाब के अध्यक्ष प्रो के बी सिन्हा और महासचिव प्रो संजय कुमार सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद ने जारी संयुक्त पत्र के माध्यम से बताया है कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की भूमिका, नारी सशक्तिकरण पर चर्चा होती है लेकिन शिक्षा विभाग कुछ नहीं कर रहे हैं। इन्होंने बताया की केन्द्र सरकार गजट अधिसूचना के अनुरूप महिला कर्मियों को पूरे सेवा काल में 730 दिनों का शिशु देखभाल अवकाश जारी है। कुलाधिपति स्तर से भी राज्य सरकार और यूजीसी के रेगुलेशन के आलोक में बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद जिसके अध्यक्ष शिक्षा मंत्री हैं ,द्वारा 3 दिसंबर 2023 को किया गया, तब से शिक्षा विभाग स्तर पर अनुमोदन हेतु लंबित है। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद में विश्वविद्यालय में लागू होगा। इसके अभाव में महिला शिक्षकों के बीमार बच्चों की देखभाल के लिए उनके सभी प्रकार की छुट्टी समाप्त हो रही है, अवैतनिक अवकाश पर भी रहना पढ़ रहा है। नेताओं ने शिक्षा विभाग और बिहार सरकार केवल संदेश देने का नहीं बल्कि महिला शिक्षकों के हित में आदेश लागू करने की मांग की है।

Related posts

वैशाली:स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान तिथि का हुआ मानव श्रृंखला का निर्माण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “स्कूल चलें हम अभियान 2024” का किया शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड:विधि व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए जिम्मेदार होंगे संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी : के रवि कुमार

rktvnews

महज प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना भी यूएपीए के तहत अपराध है: सुप्रीम कोर्ट ने 2011 की मिसालों को खारिज किया।

rktvnews

समय और धन की बचत होगी, चुनावी मोड से बाहर निकलेगा भारत।

rktvnews

“कृत्रिम बुद्धिमत्ता: नवाचार की उड़ान या बौद्धिक चोरी का यंत्र?”

rktvnews

Leave a Comment