RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए शंकर लालवानी विजयी घोषित ,कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रमाण पत्र सौपा

RKTVNEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश) 05 जून।इंदौर में मंगलवार को लोकसभा निर्वाचन के तहत शांतिपूर्ण रूप से मतगणना संपन्न हुई। इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के शंकर लालवानी को विजयी घोषित किया गया। श्री लालवानी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौपा।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इंदौर में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना की गई मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भी मौजूद थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने आभार जताया

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने इंदौर में शांतिपूर्ण रूप से लोकसभा निर्वाचन संपन्न होने पर टीम इंदौर के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इंदौर में उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन संपन्न हुआ।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को ले बैठक।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

रोहतास:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज।

rktvnews

बक्सर:किला मैदान में खादी मेला सह उद्यमी बाजार का उद्घाटन।

rktvnews

कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम; अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 8.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

rktvnews

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है।

rktvnews

Leave a Comment