RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:देर शाम उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का किया समीक्षा!कहा संचालित विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर करें पूर्ण।

चतरा/ झारखंड 31 अक्टूबर।आज देर शाम उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करने हेतु सभी कार्यकारणी एजेंसी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक किया।
बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा, लघु सिंचाई, जिला परिषद, भवन प्रमंडल, कृषि विभाग, समेत अन्य कार्यकारणी एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की बिंदूवार समीक्षा की गई। उन्होंने कहा संचालित विकास योजनाओं में अनियमित्ता या किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि जो योजनाएं पूर्व में अनुमोदित हो चुकी है और अभी तक टेंडर व किसी कारणवश लंबित है उसके सभी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर लाएं। सिमरिया प्रखंड में छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता की तैयारी हेतु खोले जाने वाले केंद्र को लेकर शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में की जा रही कार्य की मॉनिटरिंग करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया। उपायुक्त ने कहा आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र के सिविल कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें और आगे कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें लापरवाही बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं तकनीकी विभागों द्वारा भी किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए।
उक्त ऑनलाइन बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, सभी संबंधित अधिकारी व सभी कार्यकारणी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:सभी 772 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

हिंदू नववर्ष पर सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अयोध्या जाने वाले लवकुश यात्रा रथ का आरा में आगमन,किया भव्य स्वागत।

rktvnews

दरभंगा:अंडर ट्राईल रिव्यू कमिटी की बैठक ।

rktvnews

Leave a Comment