RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:इन्दिरा जी का बलिदान अतुलनीय:प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर।पूर्व प्रधानमंत्री  इन्दिरा गांधी का शहादत -दिवस पर और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 148वीं जयंती पर लोक चेतना मंच द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो बलराज ठाकुर ने किया।
इन्दिरा गांधी जी को याद करते हुए इन्होंने कहा कि उनके जीवित रहने से राष्ट्र सबल था लेकिन उनके शहादत से अब निर्बल हो गया।ये विभाजनकारी शक्तियों से लड़ती हुई शहीद हो गयी।इनका बलिदान को राष्ट्र याद करता रहेगा।
वही सरदार पटेल की स्मृति को नमन करते हुए प्रोफेसर ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल सादगी और दृढ़ता के प्रतीक थे। लौह पुरुष पटेल की राष्ट्र के प्रति की गई सेवाओं का भारतीय जन-मानस पर अमिट प्रभाव है।
सीनेटर संतोष तिवारी ने कहा कि इन्दिरा जी का बलिदान देशभक्ति की प्रेरणा देता है। संचालन डॉक्टर बबन सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन शिवदास सिंह ने किया। उपस्थित लोगों में सरफराज अहमद खान, डॉक्टर सत्यनारायण उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, डॉक्टर जनार्दन मिश्र, मधु मिश्रा, डॉक्टर रवींद्र कुमार ठाकुर ,पिंटू सिंह, गणेश तिवारी,रंगजी सिंह, अमिताभ ठाकुर और राजेश चंद्र पाठक ने दोनों विभूतियों को श्रद्धा पूर्वक याद किया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी,JEE 2026 की निःशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु आवेदन शुरू।

rktvnews

इंदौर:एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने दिखाया कमाल: जटिल ऑपरेशन के बाद मासूम बच्चे को दी नयी जिन्दगी।

rktvnews

पटना:अब शायरी की महफ़िलें सूनी लगेंगी: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

माखाबुचा समारोह का आयोजन सनमलुआंग मंडप में किया गया जहां भारत से लाए गए पवित्र अवशेष रखे गए हैं।

rktvnews

जयपुर:संभागीय आयुक्त ने ली विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment