RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

अयोध्या जाने वाले लवकुश यात्रा रथ का आरा में आगमन,किया भव्य स्वागत।

आरा/भोजपुर 19 जनवरी।बिहार प्रदेश कार्यालय से निकली लवकुश यात्रा बिहार के विभिन्न जिलो से होते हुए आज आरा पहुंची।आरा शहर मे प्रवेश के पहले जीरो माईल पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।उसके बाद यात्रा का काफिला आरा शहर मे प्रवेश करते हुए महावीर मंदिर रमना मैदान परिसर मे पहुंचा,जहाँ रथ की आरती और पूजन की गई।उसके बाद यात्रा मे शामिल गणमान्य जन द्वारा महावीर जी की पूजा-अर्चना की गई।
उक्त यात्रा को लेकर जिला कार्यालय मे एक प्रेस वार्ता की गई।प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा जानकारी दी गई कि लवकुश यात्रा गुरुवार को भोजपुर जिला मे प्रवेश किया और जगदीशपुर मे कार्यक्रम किया गया।रात्री प्रवास दांवा मे हुआ।उसके बाद शुक्रवार को यात्रा का आगमन आरा मे हुआ। आरा के बाद यात्रा बिहिया, शाहपुर होते बक्सर जिला मे प्रवेश करेगी।
वहीं लवकुश यात्रा के संयोजक जे पी वर्मा द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।यह यात्रा पटना, छपरा, सिवान,चंपारण, दरभंगा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर गया,रोहतास सहित सभी उत्तरी और दक्षिणी बिहार के जिले से होते हुए आरा पहुंची है और आरा से निकलने के बाद बक्सर के बाद उत्तरप्रदेश मे प्रवेश कर अयोध्या पहुंचेगी। हम बिहार के सभी जिलो मे यात्रा के माध्यम से अयोध्या का संदेश देने आए है। 500 वर्षो बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या मे विराजमान हो रहे है। हम सभी लवकुश समुदाय के लोग राम जी के वंशज है और सभी लवकुश समाज इस उत्सव को बहुत धुम-धाम से मनाएँगे। देश के सभी सनातनी घरो मे 22 जनवरी को दीपोत्सव होगा। आज देश विकसित हो रहा है। हमारे पास इतना अनाज है कि हम दुनिया को छह महिना तक खिला सकते है। देश मे प्रभु राम पर सवाल उठाने वाले मुर्ख है।सभी देशवासी सहित विदेशी लोग भी इस उत्सव को मनाएँगे।
रथ यात्रा मे नितिन पटेल,सतीश कुशवाहा सहित दर्जनों यात्री शामिल थे।
कार्यक्रम मे जिला कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार कुशवाहा, सूर्यभान सिंह,मुखिया सुषुमलता,ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा,हरेन्द्र पांडेय,रामदिनेश यादव,प्रहलाद राय,संतोष चंद्रवंशी,अरबिन्द पांडेय, संतोष तिवारी,रमेश कुमार कर्ण,ममता सिंह, जितु चौरसिया,विरेन्द्र कुमार अशोक सिंह,वरूण सिंह,अजय सिंह,शंभु प्रसाद,अरुण कुमार सिन्हा, सुशील मिश्रा, संतोष पांडेय,आलोक अंजन,विभु जैन,प्रकाश सिंह,रोबिन कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और आम जनता थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

नवादा:जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ही नहीं ‘हिन्दी-प्रचारक’ भी थे देशरत्न, जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुई संगोष्ठी, पं विंध्यवासिनी दत्त त्रिपाठी भी किए गए याद!विदुषी कवयित्री ऋता शेखर ‘मधु’ की चार पुस्तकों का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment