RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:अंडर ट्राईल रिव्यू कमिटी की बैठक ।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )16जुलाई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेलों में संसीमित काराधीन बंदियों के जमानत व रिहाई के लिए चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को अंडर ट्राईल रिव्यू कमिटी की बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में हुई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने जेल से भेजे गए बंदियों की सूची को कमिटी के समक्ष उपस्थापित की।
कमिटी के सदस्यों ने चयनित बंदियों के जमानत के लिए विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करने की अनुशंसा की।
विशेष कर 70 वर्ष या उस से अधिक उम्र के बंदियों को त्वरित गति से विधिक सेवा उपलब्ध कराकर संबंधित न्यायालय में जमानत आवेदन दायर करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर प्रचार प्रसार कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दिया गया तथा न्यायालयों द्वारा पक्षकारों को जारी नोटिस को सभी थानों के माध्यम से तामिल करवाने की जिम्मेदारी वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता अभियान को इस तरह सफल बनाया जाये ताकि पूरे राज्य में दरभंगा का स्थान प्रथम हो।
कमिटी के सदस्यों में जिलाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य,जिला विधिक सेवा प्राधिकार जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम,मंडल काराधीक्षक स्नेहलता मौजूद थे।

Related posts

प्रिय बापट ने ‘अंधेरा’ में इंस्पेक्टर कल्पना के रूप में छोड़ी दमदार छाप।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार एसोसिएशन के मनमोहन ओझा के महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यूनिसेफ की ओर से आयोजित “राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिसीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से “राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए, लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:BPSC की 70th CCE प्री परीक्षा को रद्द करो, परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द करो:AISA RYA

rktvnews

Leave a Comment