RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

जाने मार द लोग……😲

लावारिस महिला की अमरदीप कुमार जय द्वारा साझा की गई तस्वीर

आरा/भोजपुर 19 अक्टूबर। जाने मार द लोग…. ये संबोधन था दर्द से कराह रही एक लावारिस महिला का जिसे समाज सेवी अमरदीप कुमार जय ने इलाज हेतु सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया था।स्थानीय सदर अस्पताल प्रशासन पर आरा के समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने जन सुविधाओं के लिए निर्मित चिकित्सीय उपचार के लिए अपनाई जा रही दोहरी नीति पर क्षोभ जाहिर किया है।
समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है की सदर अस्पताल के आपातकालीन मुख्य द्वार के पास कई दिनों से पड़ी लाचार बेबस महिला जिसके पैरों में जख्म था जिसे उन्होंने अपनी सेवा भावना और मानवता के नाते सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया था जिसे अस्पताल प्रशासन द्वारा कल बाहर निकाल दिया गया।

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय

अमरदीप जय ने इस अमानवीय व्यवहार पर क्षोभ प्रकट करते हुए इसकी कड़ी निन्दा करते हुए कहा की क्या इस दुनिया में बेबस लाचार और लावारिस लोगो को जीने का अधिकार नहीं? क्या वो सरकारी चिकित्सा सुविधा पाने के अधिकृत नहीं ? उन्होंने कहा की ऐसी घटना मानवता को शर्मशार करती है जो हमारे समाज को कलंकित कर रही है।

Related posts

राजस्थान: मुख्यमंत्री ने पाक नागरिकों के वीजा निरस्त करने के केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के पालन के दिए निर्देश।

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में मनाया गया आजादी का उत्सव।

rktvnews

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने अपर महानिदेशक, (सैन्य नर्सिंग सेवा) का पदभार संभाला।

rktvnews

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न!शिक्षा हमारी माटी के आदर्शों के अनुकूल हो:राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही,प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार योजना का किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment