RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: मुख्यमंत्री ने पाक नागरिकों के वीजा निरस्त करने के केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के पालन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)26 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से वार्ता के पश्चात् केन्द्र द्वारा पाकिस्तानी नागरिको के वीजा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन की पालना हेतु अधिकारियों को निर्देशो की तत्काल एवं सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को वार्ता में यह आश्वस्त किया कि पाकिस्तान नागरिकों के वीजा के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की राज्य में कठोरता से पालना की जाएगी।
इस क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनन्द कुमार ने शुक्रवार को सचिवालय में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू, सी.आई.डी. सुरक्षा पुलिस महानिदेशक संजय अग्रवाल, गृह विभाग की शासन उप सचिव सोविला माथुर, राजेश जैन, समस्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वी.सी. के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सार्क वीजा 26 अप्रैल, शनिवार से एवं दीर्घकालिक वीज़ा, राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा को छोड़कर सभी मौजूदा वैध वीज़ा 27 अप्रैल, रविवार से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिये हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीज़ा 29 अप्रैल, 2025 तक ही वैध रहेंगे। पाकिस्तानी नागरिकों का निष्कासन अटारी बॉर्डर से किया जाना है।
एसीएस (होम) ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों एवं एफ.आर.ओ को निर्देश दिए कि ऐसे पाक नागरिक जो लाँग टर्म वीजा “एल.टी.वी.“ के अतिरिक्त अन्य वीजा पर राज्य में निवासरत हैं, उनके निष्कासन की कार्यवाही गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में वर्णित समय सीमा के अनुसार की जाये।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पिछले बुधवार को कानून व्यवस्था के सम्बंध में ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राज्य में पूर्ण चौकसी रखने, आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, सोशल मीडिया पर निगाह रखने की अक्षरशः पालना के भी निर्देश दिए गए।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र चतरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे मोक्षदायिनी गंगा बनी भस्मासुर।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

rktvnews

तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज (यार्ड 18005) का कील समारोह।

rktvnews

पटना:मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में आभासी मंच से ‘कलक्टर सिंह केसरी, नागार्जुन तथा कबीर जयंती समारोह’ संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment