RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:विनयपुर के आदेश बंसल ग्राम प्रधान के कारागार में होने पर, जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों में सबसे वरिष्ठ एवं शिक्षित लोकेन्द्र पुत्र हरिकिशन को विनयपुर का कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त किया।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16 अक्टूबर।ग्राम विनयपुर विकास खण्ड-खेकडा के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि आदेश बंसल पुत्र सतेंन्द्रपाल ग्राम प्रधान विनयपुर दिल्ली की हर्ष विहार कारागार मे बन्द है तथा ग्राम पंचायत के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यवाहक प्रधान को नियुक्त किये जानी की मांग की ।
ग्राम प्रधान विनयपुर के कारागार में निरूद्ध होने के कारण ग्राम प्रधान के दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत विनयपुर में प्रधान पद रिक्त हो गया हैं। प्रधान ग्राम पंचायत विनयपुर के कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन हेतु खण्ड विकास अधिकारी, खेकडा के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत विनयपुर के ग्राम पंचायत सदस्यों की एक बैठक की गयी जिसमे ग्राम पंचायत सदस्यों के द्वारा विमलेश देवी पत्नी आदेश बंशल ग्राम पंचायत सदस्य को कार्यवाहक प्रधान बनाने के पक्ष में समर्थन किया, परंतु विमलेश द्वारा बैंको से लोन लेकर फ्रॉड किया हैं जिसके कारण उन पर रिकवरी नोटिस भी जारी किए गए हैं उक्त के दृष्टिगत ग्राम प्रधान का चार्ज विमलेश देवी को नही दिया गया।
प्रधान की अस्थाई रिक्ति में संयुक्त प्रान्त पंचायतीराज अधिनियम, 1947 की धारा-12ञ में व्यवस्था है कि “जब प्रधान का पद मृत्यु हटाये जाने, त्याग-पत्र के कारण या अन्यथा रिक्त हो या जब अनुपस्थिति, बीमारी अथवा अन्य किसी भी कारण से कार्य करने में असमर्थ हो तो विहित प्राधिकारी प्रधान के कर्तव्यों का निर्वहन करने और उसकी शक्ति का प्रयोग करने के लिए ग्राम पंचायत के किसी सदस्य को तब तक के लिए नाम निर्दिष्टकर सकता है जब तक कि प्रधान के पद पर ऐसी रिक्ति भरी नही जाती है या जब तक कि प्रधान की ऐसी असमर्थता समाप्त नहीं हो जाती है।”
अतः उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत संयुक्त प्रान्त पंचायतीराज अधिनियम, 1947 की धारा-127 में की गई व्यवस्था के अनुसार जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मजिस्ट्रेट, बागपत
ने ग्राम पंचायत सदस्यों में सबसे वरिष्ठ एवं शिक्षित लोकेन्द्र पुत्र हरिकिशन को प्रधान ग्राम पंचायत विनयपुर के कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करने हेतु अग्रिम आदेशों अथवा प्रधान विनयपुर के कारागार से छूटने तक नामित किया है ।

Related posts

गिरीडीह:SIR के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त का सघन क्षेत्र भ्रमण, वितरण से डिजिटाइजेशन तक हर चरण की हुई समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्यपाल एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित ,ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का समापन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे लव-कुश रथ का अभिनंदन व स्वागत।

rktvnews

भोजपुर के डुमरा में पोल्ट्री फार्म में लगी आग।दमकल कर्मी हुआ जख्मी मौके पर पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment