RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:अनिवार्य सेवाओं में नियोजित कार्मिकों को मिलेगी डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 16 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान अनिवार्य सेवाओं में नियोजित कार्मिकों को डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। इस संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनिवार्य सेवाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवश्यक सेवाओं की श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। ऐसे अनुपस्थित मतदाता सभी आवश्यक विवरण देते हुए फॉर्म 12 डी में रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत करेंगे। ऐसे मतदाताओं को संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जायेगा। डाक मतपत्र की सुविधा मांग करने वाले अनुपस्थित मतदाताओं को आवेदन चुनाव घोषणा की तारीख से संबंधित चुनाव की अधिसूचना की तारीख के बाद, पांच दिनों तक की अवधि में रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचना चाहिए।
उन्होनें बताया कि अनिवार्य सेवाओं से संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी ऐसे कार्मिकों को चयनित करेंगे। इसके बाद सूची संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दी जायेगी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा डाक मतपत्र की सुविधा मांग करने वाले मतदाताओं की सूची तैयार की जायेगी और प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के पश्चात् डाक मतपत्र जारी किया जायेगा। ऐसे कार्मिकों को संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में ही पोस्टल वोटिंग केन्द्र पर जाकर मत देना होगा। मतदान की सुविधा की मांग करने वाले कार्मिक बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर पायेंगे ।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव, प्रभारी अधिकारी डाक मतपत्र प्रकोष्ठ स्वाति गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. चाहर, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि खिचड़, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, सहकारिता विभाग डॉ. अंशु सहारण, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजपाल लंबोरिया, गंगमूल डेयरी उग्रसेन सहारण, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग पृथ्वी राज किलानियां, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के. के. शर्मा, मेडिकल कॉलेज डॉ. कीर्ति शेखावत, नगर परिषद शैलेन्द्र गोदारा, नगरपालिका संगरिया सोहनलाल, आर एस आर टी सी प्रबन्धक करम सिंह चौहान, सहायक प्रभारी डाक मतपत्र प्रकोष्ठ दिनेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

आरईसी ने रेलटेल के साथ दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग में अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने की राजस्व की समीक्षा।

rktvnews

वाराणसी:विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डा.अरुणेश नीरन को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना:सुरक्षित शनिवार की राज्यस्तरीय सफलता: प्राधिकरण सभागार में बालक अनीश को मिला सम्मान।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक विकास कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment