
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जनवरी। पटना से शुरू होकर पूरे बिहार का भ्रमण कर अयोध्या जाने के क्रम में लव कुश रथ का भोजपुर जिला के शाहपुर में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन एवं स्वागत किया। शाहपुर नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी ने लव-कुश रथ का आरती उतार कर अभिनंदन एवं स्वागत किया। शाहपुर में लव-कुश रथ का स्वागत करने वालों में सतीश भट्ट, ठाकुर दयाल राम, प्रदीप गुप्ता, विंध्याचल जायसवाल, सोनू वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, आकाश कुमार, संजय पांडे, पिंकू गुप्ता, टुनटुन ओझा, भूपेंद्र भट्ट, हीरालाल पासवान, पप्पू ओझा, मुन्ना पांडे, रविंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
