RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

रोहतास:डीएम ने ओझा टाउन हॉल , ऑडिटोरियम एवं फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल, खेल भवन तथा फजलगंज स्टेडियम का किया निरीक्षण।

रोहतास/ बिहार 10 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा आज सासाराम शहर के ओझा टाउन हॉल , ऑडिटोरियम एवं फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल, खेल भवन तथा फजलगंज स्टेडियम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण एवं उनके अधीनस्थ अभियंता उपस्थित रहे । बताया गया की निरीक्षण के दौरान प्रत्येक भवन की भौतिक स्थिति, उसके निर्माण का समय व वर्ष तथा वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया एवं इनके बेहतर प्रबंधन के संबंध में कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए। कई भवन काफी पुराने हैं । अतः उनके रख -रखाव एवं प्रबंधन के संबंध में अलग से प्रस्ताव बनाए जाने की आवश्यकता होगी। इसके लिए भविष्य में निर्णय लिया जाना आवश्यक होगा। जिले के व्यापक हित में भवनों का बेहतर रख -रखाव और समय-समय पर मरमती आवश्यक है, इसके लिए विशेष हिदायत दी गई।
इस दौरान, विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल कुमार, नजारत उपसमाहर्ता भानु प्रकाश एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

दुनिया की ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो पर बिहार की बेटी ने लहराया तिरंगा।

rktvnews

वैशाली:आगामी विधानसभा चुनाव–2025 की तैयारी: BICA सभागार, हाजीपुर में 359 सेक्टर पदाधिकारियों एवं 359 पुलिस सेक्टर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र जदयू ने शुरू किया वृक्षारोपण।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भोपाल की बेटियाँ देंगी बैंड की प्रस्तुति।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी पब्लिक स्कूल्स, बिहार प्रक्षेत्र के आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी।

rktvnews

देवघर:शिवमय हुआ शहर,शिव के अलौकिक रूप का किया दर्शन।

rktvnews

Leave a Comment