RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:गोल्ड कप चैंपियन बनी भोजपुर की टीम।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)06 मई। रविवार को गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित गोल्ड कप 2024 में पहली बार यहां की टीम बनी चैंपियन।कल रविवार अपराह्न 3:00 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में खेले गए गोल्ड कप के पहले मुकाबले में जमुई की टीम ने भोजपुर को 2 गोल से हराकर विजेता बनी वही एकलव्य कोचिंग सेंटर समस्तीपुर और गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी आरा के गर्ल्स टीम के बीच मुकाबला खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा दोनों ही टीम एक दूसरे के गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमला करती रही लेकिन मैच के अंत तक दोनों टीमों का स्कोर शून्य शून्य रहा। अंततः पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से जीत कर पहली बार चैंपियन बनी भोजपुर की महिला टीम, वहीं तीसरे मुकाबले में देवघर की टीम ने भोजपुर की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 3 – 2 से हराकर विजेता बनी।हजारों की संख्या में आए हुए दर्शकों ने इस मैच का काफी लुफ्त उठाया।लगभग दो दशक के एक लंबे समय अंतराल के बाद दर्शकों को महिला फुटबॉल टूर्नामेंट मैच इस वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में देखने को मिला था, इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मौर्या होटल पटना के मैनेजर बी. डी.सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्स इंडियन मेजर राणा प्रताप सिंह और सूबेदार कन्हैया सिंह ने मंच पर आकर टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाई ।मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में राज कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार,रौनक कुमार सिंह, ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया वहीं मंच संचालन कर रहे कुमार मंगलम अपनी आवाज से दर्शकों के बीच शमा बांधते रहे, मंच पर उपस्थित क्रिकेट कोच कुमार विजय सिंह, बैडमिंटन कोच रजनीश पाठक, तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय कोच नीरज कुमार सिंह, पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी कमल सिंह, एकेडमी के सचिव राजीव रंजन सिंह, अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी उपाध्यक्ष शीरी मशीदा, संरक्षक तुरावन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष आशीष कुमार केसरी, साई स्टेशनरी के प्रोपराइटर सिम्मी कुमारी, सुजीत कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह,बबलू सिंह, अनिल कुमार राय,डॉ पम्मी राय, सीमा कुमारी, अंशु कुमारी,बिना कुमारी, समेत हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक इस टूर्नामेंट के गवाह बने।

Related posts

वडनगर में एक विश्व स्तरीय पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:”आर्या परियोजना” अंतर्गत “नर्सरी ग्रोवर” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

दरभंगा:बहेड़ी के बिठौली पंचायत भवन में ए.डी.एम. के नेतृत्व में हुआ जन-संवाद।

rktvnews

वायु सेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी)

rktvnews

Leave a Comment