RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जवाहर नगर के रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन – जिला निवार्चन अधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

जयपुर/राजस्थान 08अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गतिविधियां तेज कर दी है। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के जवाहर नगर में रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित, नोडल अधिकारी स्वीप डॉ शिल्पा सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आरडब्ल्यूए के सभी सदस्यों को मतदान हेतु प्रेरित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी स्वस्थ एवं सफल लोकतंत्र की बुनियाद है इसलिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन एवं मैं भारत हूं गीत का प्रसारण किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने मोक पोल कर ईवीएम की प्रणाली को भी बारीकी से समझा। आयोजन में पपेट शो आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें बड़े ही रोचक तरीके से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
मतदाता कार्यक्रम में आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अयूब खान, जिला स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ. स्निग्धा शर्मा, वसुधा जन विकास संस्थान की निदेशक मोना शर्मा, आरडब्ल्यूए जवाहर नगर के एसएन अग्रवाल, पार्षद नीरज अग्रवाल एवं महेन्द्र पहाड़िया सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

जिम्मेदार साइबर आदतों को बढ़ावा देने के लिए क्वाड सहयोग

rktvnews

पलामू में उत्सव पूर्वक शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा!गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम”।

rktvnews

चतरा:नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आजादी को छीन गुलाम बनाने की साज़िश है: सुदामा प्रसाद

rktvnews

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु जिला प्रशासन की नई पहल।

rktvnews

अर्थों पोलियो क्लीनिक स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित!42 वर्षों से जनपदवासियों की सेवा दे रहा हूं:लायन डा अशोक कुमार सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment