RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एनसीडीओ डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनको मानसिक रूप से मजबूती हेतु दिया परामर्श।

मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते सह परामर्श देते एनसीडीओ डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा

आरा/भोजपुर 10 अक्टूबर।आरा सदर अस्पताल के जी.एन.एम. भवन में अवस्थित एन.सी.डी. क्लिनिक में सुबह 9:30 बजे से ही मरीजों के आने का एक मात्र उद्देश्य था “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर अपना परिक्षण कराना। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, एन.सी.डी.ओ., भोजपुर, “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के बैनर के तहत् सभी मरीजों का परिक्षण, उपचार और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने का मशविरा दिया। उन्होंने बताया कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर लोगों का ग़लत व्यवहार, ईष्या-द्वेष, प्रतिस्पर्धा, आर्थिक तंगी, अतिमहत्वाकांक्षी होना, कम मेहनत में अधिकतम परिणाम की उम्मीद, अहंकार एवं अज्ञानता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हमें अपना जीवन शान्ति पूर्ण से जीना चाहिए। बाज़ी जीतने का अथक परिश्रम व प्रयास करना चाहिए, लेकिन किसी और को टांग अड़ा कर गिराने का प्रयास नहीं करनी चाहिए। हम लोगों को राजनीतिक व धार्मिक विवादों से बचना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य हासिल करने के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक व्यायाम, पर्याप्त मात्रा में निंद्रा, प्रतिस्पर्धा हो लेकिन उसमें ईष्या-द्वेष का कोई प्रश्न नहीं होना चाहिए। हमारे रोज़मर्रा के व्यवहार में नम्रता, आन्तरिक प्रश्नता और भाईचारे का भाव होनी चाहिए।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:किसान उत्पादक संगठनों एवं प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित हुआ निर्यातोन्मुखी क्षमता विकास कार्यक्रम।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

& पिक्चर्स पर ‘चुप’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ जबर्दस्त रोमांच और सनी देओल की एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस के लिए हो जाइए तैयार!

rktvnews

भोजपुर:चर्चित व्यवसायी रोहित सिंह एवं चेम्बर्स ऑफ काॅमर्स के जिलाध्यक्ष के निधन पर व्यवसायी संघ ,बिहार द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कोषांग के पदाधिकारी संग समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बिहार:डीडीयू पैसेंजर ट्रेनों पर नौजवानों का कब्जा!जगह जगह खोला वैक्यूम।

rktvnews

Leave a Comment