RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शाहपुर नगर पंचायत ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित!वार्ड पार्षदों को दिया गया प्रशस्ति-पत्र।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मियों को गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षदों को भी प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। मुख्य पार्षद जुगनू देवी तथा कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने स्वच्छता पखवाड़ा में अच्छा काम करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा में सभी लोगों ने अपना भरपूर सहयोग किया जिससे नगर की बेहतर साफ सफाई हो सकी। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्यपार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, पार्षद मनोज पासवान, कमलेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अंकित पांडे, झामलाल पांडे, बुनेला यादव, चंद्रिका धानुक, मुन्ना प्रसाद, प्रधान सहायक सुशील कुमार, अखिलेश कुमार, शिक्षक संतोष कुमार, प्रिंस, अयोध्या, शंकर, बलवंत, कमलेश आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में की गई साधारण सभा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीएम और नगर आयुक्त ने किया पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने के.आर. नारायणन को उनकी जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

कॉकरोच – नौजवानों के गुस्से का महाविस्फोट, सोशल मीडिया के प्रतिरोध को जमीन पर उतारें : का. दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment