RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जरूरी:डीडीसी भोजपुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21जनवरी। शनिवार को राम नगीना हाई स्कूल आरा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम विरकर उप विकास आयुक्त भोजपुर,जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर, राजस्व पदाधिकारी के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त भोजपुर ने कहा कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि शिक्षा विभाग से संबंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी नहीं रहने की स्थिति में आए दिन उन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी असुविधा होती है और कभी-कभी उन योजनाओं को लाभ लेने से वंचित भी रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान किया जाए। यह कार्यक्रम जनसंवाद कार्यक्रम के तर्ज पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर न कहा की शिक्षा संवाद कार्यक्रम जिले के सभी माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। शिक्षा संवाद में महत्वपूर्ण योजनाओं यथा मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सिविल सर्विसेज प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की विस्तृत जानकारी अभिभावकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को जानकारी देंगे ताकि योजनाओं से लाभान्वित हो सके ।

Related posts

भारतीय सेना की ओर से रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और आण्विक हमलों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दूध कलेक्शन केंद्र और पशुपालन के जरिए अदाणी फाउंडेशन की अनोखी पहल।

rktvnews

आज के दौर में भगवान महावीर के विचारों की प्रासंगिकता।

rktvnews

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट विषेज्ञ कमिटी का गठन करेगा।

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

rktvnews

Leave a Comment