चतरा/झारखंड 2 अक्टूबर।आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर चतरा जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायत/ग्राम स्तर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण करके उनके द्वारा सिखाए गए आदर्श को याद किया गया। तत्पश्चात ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों को वनाधिकार विषयक पर शपथ दिलाया गया।
★★★ *ग्राम सभा शपथ पत्र*★★★
आज महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर हम सभी ग्रामवासियों यह शपथ लेते हैं, कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के द्वारा दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति का गठन/ पुनर्गठन करेंगे तथा वन पर निर्भर लोगों और समुदायों को वन अधिकार पट्टा दिए जाने हेतु उनके दावा पर नियम के अनुसार अनुशंसा करेंगे।
हम सभी जल, जंगल और जमीन और इसके संसाधनों की रक्षा के लिए समर्पित और संगठित प्रयास करेंगे
