RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

डिप्टी सीएम ने विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण,कार्यदाई संस्था को कार्य गुणवत्ता से करने के दिए निर्देश!पुलिस लाइन परियोजना परिसर में डिप्टी सीएम ने किया पौधारोपण।

बागपत /उत्तर प्रदेश 23सितंबर।उत्तर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज अपने जनपद बागपत के एक दिवसीय दौरे में निर्माणधीन परियोजना विशेष शाखा अभिसूचना विभाग के जनपद बागपत स्थित पुलिस लाइन परिसर में श्रेणी ए के दो एवं टाइप बी श्रेणी के चार आवासों का निरीक्षण किया यह 3 करोड़ 85 हजार की परियोजना है जिसे प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है जिसमें कार्य फिनिशिंग की ओर चल रहा है उन्होंने कहा कार्यदाई संस्था मनोयोग से कार्य करें किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए परियोजना समय अंतर्गत विभाग को हैंडोवर हो जाए। डिप्टी सीएम ने परियोजना परिसर में मौलश्री का पौधारोपण किया और सभी को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया जिसमें वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक ने अशोक का, माo सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने मौलश्री माननीय विधायक योगेश धामा ने वॉटलपाम व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अशोक का पौधा लगाकर जनपद वासियों को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया उन्होंने कहा पौधे हमें जीवन देते हैं पौधे हमें शुद्ध वायु देते हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह , क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 09 अक्टूबर 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें, गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं करें: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

इंदौर में चलेगा नशा मुक्ति का विशेष अभियान,युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस।

rktvnews

रायपुर : अखण्ड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय – राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल एवं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment