RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

गढ़वा/झारखंड 22 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन, ग्रामीण जलापूर्ति, शहरी जलापूति, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य बिंदुओ पर उपायुक्त ने गहन समीक्षा किया। प्राप्त अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। गढ़वा जलापूर्ति योजना के तहत अब तक हुए कार्यों की भी उपायुक्त ने जानकारी लेते हुए ससमय योजना पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता द्वारा पंचायतों से कचड़ा संग्रहण को लेकर हाइड्रोलिक टीपर ई रिक्शा की खरीदारी की भी जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन में गति प्रदान कर तय समय पर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक नही रहने पर उपायुक्त ने सभी कर्मियों को कार्य आवंटित करते हुए टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ हीं वैसे कर्मी जो कार्य में रूचि नही ले रहे उन्हें चिन्हित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर साझा करने को कहा जिससे समस्याओं को दूर कर योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, सभी जेई, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला सहकारिता पदाधिकारी के गलत व्यवहार से नाराज हुए पैक्स अध्यक्ष।

rktvnews

YRF 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से टाइगर 3 की स्क्रीनिंग करेगा, एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से होगी शुरू।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

नई दिल्ली:पंडिता रमाबाई की जीवनी पर आयोजित हुई गोष्ठी।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर:छठ महापर्व पर उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य।

rktvnews

चतरा:प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment