RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र सचिन कुम्हरे को मुख्यमंत्री ने किया ‘युवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित।

संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिली राज्य स्तरीय पहचान।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 13 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के प्रतिभाशाली विद्यार्थी सचिन कुम्हरे को ‘युवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों से प्रदान किया गया। सचिन कुम्हरे को यह प्रतिष्ठित सम्मान संगीत एवं नृत्य कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, सतत साधना और उपलब्धियों के लिए दिया गया है। सचिन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में एम.पी.ए. अंतिम वर्ष कथक नृत्य के छात्र हैं। उनकी कला साधना और अनुशासन को देखते हुए शासन द्वारा उन्हें इस वर्ष के ‘युवा रत्न’ सम्मान के लिए चयनित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं सम्मान राशि प्रदान की गई।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने दी बधाई

सचिन की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें निरंतर कला साधना और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बधाई दी। सचिन डॉ. गुंजन तिवारी के सानिध्य में कथक नृत्य की शिक्षा ले रहे हैं। सचिन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं व माता-पिता को दिया है।

Related posts

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

rktvnews

मिथिला राजनीति का केन्द्र हैं समस्तीपुर : डॉ धनाकर ठाकुर

rktvnews

गढ़वा:रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक उपायुक्त -सह- अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा शेखर जमुआर के अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

गया: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment