RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने चान्दनहेड़ी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की निर्माणाधीन 44 करोड़ की परियोजना का किया निरीक्षण।

कार्य को गुणवत्ता के साथ समय अवधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 अगस्त।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज 44 करोड़ 57 लाख रुपए की धनराशि की परियोजना निर्माणाधीन नवीन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ग्राम ख्वाजगीरपुर उर्फ चान्दनहेड़ी तहसील बड़ौत बागपत के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया कार्य को समय अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के यूपी सिडको कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया ।
जिलाधिकारी ने शनिवार को जनपद के प्रथम आश्रम पद्धति विद्यालय, चांदनहेड़ी में निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया, जिसकी लागत 44 करोड़ 57 लाख रुपये है। यह विद्यालय शासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास के अवसर प्रदान करना है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि परियोजना को तय समयसीमा में उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि इसका लाभ शीघ्र ही छात्रों को मिल सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री मानक के अनुरूप हो और कार्य में पारदर्शिता बरती जाए कार्य की गुणवत्ता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए।
आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण से जनपद के ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र का शैक्षिक स्तर और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह उपस्थित रही।

Related posts

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित होगी डॉ. अर्चना सिंह।

rktvnews

राजस्थान:समिट में ‘हर स्टोरीः एडवांसिंग इन्क्लूजिव सोसायटीज’ सत्र का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) पर अंतर-क्षेत्रीय समन्वय समिति की अध्यक्षता की।

rktvnews

अडानी के बचाव में बीजेपी ने सारे घोड़े खोल दिए हैं।

rktvnews

Leave a Comment