RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

सूरजपुर: रीपा खोपा में प्लास्टिक बॉटल व पेंट जार निर्माण इकाई द्वारा समूह की महिलाओं के जीवन में आई खुशियां

सूरजपुर/रायपुर 23 सितम्बर। रीपा खोपा गौठान में आर्षिवाद स्वंय सहायता समुह की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक बॉटल एवं पेंट जार निर्माण इकाई स्थापित कर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। आर्षिवाद स्वंय सहायता समुह के रमित, लिची राजवाड़े, सावित्री, रामलक्ष्मण, दिनेष, पार्वती, सरोज, चन्द्रवती राजवाड़े के द्वारा प्रषिक्षण प्राप्त किया गया। इस इकाई के माध्यम से समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का नया आयाम हासिल हुआ है। जिसमें वह अपने और अपने परिवारों की आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। इससे पहले समूह की महिलाओं द्वारा गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा था। जिसमें 1 लाख 04 हजार 882 रुपये का आमदनी हुआ है, जिससे महिलाओं का परिवारों की आर्थिक स्थिति में पहले से काफी बदलाव आया है एवं आत्म निर्भर बन गई है। प्लास्टिक बॉटल बनाकर दुकानों में एवं घरेलू उपयोग में उपयोग किया जा रहा है, रीपा के तहत घरेलू महिलाएं सफल उद्यमी बनकर उभर रहे है और आर्शीवाद समूह की महिलाओं को स्तरों का नया आयाम हासिल हुआ है। संबंधित क्षेत्रों में बॉटल का डिमांड अत्यधिक मात्रा में हो रही है पहले समूह की महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी। लेकिन आज रीपा में कार्य मिलने पर इनकी इच्छा और बढ़ गई तथा कामों में रूची लेकर कार्याे में अधिक समय देकर काम कर रही है व स्वयं आत्म निर्भर बनकर अच्छा आमदनी हो रही है।

Related posts

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वीप कोषांग भोजपुर द्वारा साइकिल रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर के मंझावारी गांव में उल्लासपूर्वक मनी होली।

rktvnews

सिम्बेक्स- 23 का समापन।

rktvnews

गढ़वा:उपाध्यक्ष अप्रत्यक्ष निर्वाचन के मद्देनजर समाहरणालय गढ़वा परिसर में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

भोजपुर : अज्ञात वाहन से टकराने से कार चालक की मौत! पत्नी, पुत्र, पुत्री,सास समेत चार जख्मी! महाकुम्भ से लौटने के क्रम मे हुआ हादसा।

rktvnews

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना कि समीक्षा बैठक आयोजित!एडीएम ने समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment