RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

सिम्बेक्स- 23 का समापन।

नई दिल्ली/30 सितंबर।भारतीय नौसेना के पोतों- रणविजय (निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक), कावारत्ती (एएसडब्ल्यू कार्वेट), पनडुब्बी सिंधुकेसरी और लंबी दूरी के एक समुद्री गश्ती विमान पी8आई ने सिंगापुर में सिंगापुर- भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) के 30 वें संस्करण में हिस्सा लिया।
सिम्बेक्स की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। तीन दशक पुराने इस वार्षिक अभ्यास की शुरुआत 21 सितंबर, 2023 को एक उद्घाटन समारोह के साथ किया गया, जिसमें दोनों देशों की नौसैनिकों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में सिम्बेक्स के 30वें संस्करण के लोगो का अनावरण किया गया। वहीं, पत्तन (हार्बर) चरण में पेशेवर चर्चा व क्षेत्र के विशेषज्ञों के बीच संवाद, संयुक्त विमानन व अग्निशमन/ क्षति नियंत्रण अभ्यासों के परिचालन सहित भारत व सिंगापुर के बीच पनडुब्बी बचाव पर एक संयुक्त मानक संचालन प्रक्रिया (जेएसओपी) पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त और सिंगापुर नेवी फ्लीट कमांडर उपस्थित थे। इसके अलावा भारतीय नौसेना दस्ते के कमांडिंग अधिकारियों ने भी एक भव्य पुष्पांजलि समारोह में क्रांजी युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अभ्यास के तहत पत्तन में रहने के दौरान की गई अन्य गतिविधियों में खेल-कूद का आयोजन, क्रॉस-डेक दौरे और स्कूली बच्चों व भारतीय उच्चायोग के कर्मियों के साथ बातचीत शामिल थी।
वहीं, सिम्बेक्स- 23 के समुद्री चरण का आयोजन 25 से 28 सितंबर 2023 तक किया गया था। इसके तहत आरएसएस स्टालवार्ट, वेलोर, टेनियस, एक पनडुब्बी, समुद्री गश्ती विमान फोकर एफ-50 और लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय नौसेना की इकाइयों जटिल समुद्री सुरक्षा अभ्यासों में हिस्सा लिया। इन अभ्यासों में उन्नत पनडुब्बी-रोधी युद्ध, सतह व वायु रक्षा अभ्यास सहित सामरिक युद्धाभ्यास और हथियार फायरिंग शामिल थे।
सिम्बेक्स- 23 एक उच्च स्तरीय नोट पर समाप्त हुआ, जो दो समुद्री देशों के बीच दोस्ती और अंतर के घनिष्ठ बंधनों की पुष्टि करता है।
दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच गहरी मित्रता और अंतर-परिचालनीयता के घनिष्ठ संबंधों की पुष्टि के साथ सिम्बेक्स- 23 का सफल समापन हुआ।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु स्थित सीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में राष्ट्र निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए।

rktvnews

क्या 2047 विकसित भारत की राजनीति, विश्वगुरु के नारे को साकार कर पायेगी?

rktvnews

भोजपुर: महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्यालीन-शाखा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment