RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

लोकसभा आम निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण का शुभारंभ।

नवादा/बिहार 23 सितंबर ।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी, नवादा एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार डीआरडीए सभागार में लोक सभा आम निर्वाचन के लिए मास्टर ट्रेनरों को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ किये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन समयबद्ध प्रशिक्षण प्रक्रिया है। नये लोगों को बेहतर ढ़ंग से प्रशिक्षण देना जरूरी है। प्रशिक्षण सत्र में सीयू, वीवी पैड, बीयू अर्थात ईवीएम के संबंध में सभी प्रशिक्षनार्थियों को भौतिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया।जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं एसेम्बली स्तरीय मास्टर ट्रेनर को विशेष रूप से प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करें। लोक सभी आम निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त ईवीएम में किसी प्रकार का रूकावट न हो इसके लिए सभी स्तरों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण सत्र से हैं लोकसभा आम निर्वाचन का श्री गणेश हो गया है। उप विकास आयुक्त नवादा ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को सीयू और बीयू के बारे में विस्तार से अवगत करायें और इसके संचालन के संबंध में भी गाईड करें। अभी एम थ्री माॅडल ईवीएम का प्रयोग निर्वाचन। में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण सत्र से लोक सभा आम निर्वाचन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें ईवीएम के माध्यम से निर्वाचन कराने की प्रक्रिया है। निर्वाचन एक व्यवस्था का पर्व है, जिसे उत्सवी माहौल में करना है । निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें ईवीएम के माध्यम से निर्वाचन कराने की प्रक्रिया है। निर्वाचन एक व्यवस्था का पर्व है, जिसे उत्सवी माहौल में करना है।
अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने ईवीएम के बारिकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मतदान के पूर्व ईवीएम के सारी त्रुटियों को दूर करना है। मतदान केन्द्रों पर मौक पोल कराकर उसको डिलिट करना अनिवार्य है। बैठक में राजीव रंजन उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मगध ने भी ईवीएम संचालन के संबंध में कई आवष्यक जानकारी दिये।
बैठक में पारूल प्रिया डीसीएलआर नवादा, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, महेश कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी नवादा के साथ काफी संख्या में मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित थे।

Related posts

न कटेंगे न बटेंगे, यदि सिर्फ भारतीय रहेंगे।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के 5 वर्ष पूरे होने को रेखांकित किया।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी।

rktvnews

नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, दिल्ली में पुरस्कार समारोह का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह: जिला परिवहन पदाधिकारी ने ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

rktvnews

Leave a Comment