RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

सीतामढ़ी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत।

सीतामढी/बिहार 15 सितंबर।आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वेब कास्टिंग के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का मुख्य बिंदु कचरा मुक्त भारत बनाना है। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग के इस पाक्षिक अभियान स्वच्छता ही सेवा के संबंध में उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में संपूर्ण स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाना है। यह विशाल सामुदायिक सक्रियता का व्यापक अभियान पुराने अपशिष्ट की सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की गतिविधि के लिए है।
वहीं, इस संबंध में जिला जल स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक शंकर शंभू ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जन समुदाय की सक्रियता और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि इसे एक जन आंदोलन का रूप देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण स्वच्छता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत निर्धारित रोस्टर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों की जाएंगी।

Related posts

आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है :गुफरान अहमद खान

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक पास वालो के लिए सुनहरा अवसर,डाक विभाग कर रहा है डायरेक्ट एजेंट की बहाली।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित लाभार्थियों के ई केवाईसी और बैंक खाते की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

rktvnews

भोजपुर : गंगा ने करनामेपुर थाना को लिया अपने आगोश मे।

rktvnews

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment