RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश आदित्य सुमन के सराहनीय कदम! शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकित बच्चो का विद्यालय पहुंच लिया जायजा।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 12 सितंबर। आज विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के द्वारा शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकित बच्चो का जायजा लेने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन द्वारा गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौला बाग, आरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव को विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा के अधिकार नियम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा नामांकन कराए गए सभी बच्चे नियमित रुप से आते हैं। विद्यालय द्वारा बच्चों को किताब पेंसिल आदि मुहैया कराया गया है। प्राचार्य द्वारा यह भी बताया गया कि बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित हैं एवं सभी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

बच्चों के परिजनों से मिल जानकारी लेते विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन

प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन ने बच्चों के माता-पिता से भी उनके झुग्गी झोपड़ी में जाकर मुलाकात की और उनसे बच्चों को मिलने वाली शिक्षा और पढ़ाई के बाद बच्चों में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन की भी जानकारी ली।जिस पर उनके माता-पिता द्वारा बताया गया कि शिक्षा के अधिकार के तहत मिलने वाली अपने बच्चों की शिक्षा से वह काफी प्रसन्न है साथ ही अपने बच्चों की पढ़ाई में रुचि देखकर काफी खुशी और अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बच्चों के परिजनों ने इसके लिए प्राधिकार सचिव के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

Related posts

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!अप्रत्यासित संख्या में हुआ सुलहनीय वादों का निपटारा।

rktvnews

भोजपुर:मो.रफी के जन्म शताब्दी में 100 गानों से किया गया याद।

rktvnews

कूनो में चीता “तेजस” की मृत्यु का संभावित कारण ट्रॉमेटिक शॉक।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 350 करोड़ रु० की लागत से 80 एकड़ भूमि पर बननेवाले पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के कार्यों का भूमि पूजन किया।

rktvnews

भोजपुर:महान गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर हुआ फिल्म संगीत का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment