RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा नेता की हत्यारी है बिहार सरकार: आर के सिंह

प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री आर के सिंह

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 15 जुलाई।केंद्रीय मंत्री सह भाजपा सांसद आर के सिंह ने कहा की जब पटना डाक बंगला चौराहे पर धारा 144 लागू ही नही थी और पार्टी ने मार्च निकालने की प्रशासन से अनुमति ले रखी थी तो फिर क्यों “कुर्सी कुमार” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर प्रशासन ने लाठियां भांजी। कभी नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी पर सम्मन होने पर राजद का साथ छोड़ा था और अब तेजस्वी पर चार्जशीट होने के बाद भी वे राजद का दामन थाम कर बैठे है।जहानाबाद के भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की हत्या कराई गई है ये बातें केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने आज आरा के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।
इस अवसर पर बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भुअर ओझा,प्रदेश के विजय कुमार सिंह, ई धीरेंद्र सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,अजय सिंह समेत दर्जनों नेता उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की नीतीश कुमार का कुर्सी से मोह भंग नही हो रहा है।आज बिहार संभल नहीं पा रहा है और विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए है।विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।1700 करोड़ की लागत से बनने वाला पूल गिरा पर ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसकी जांच की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की शिक्षक की बहाली के लिए नए नियम बना दिए गए ।युवाओं को रोजगार तो सरकार दे नही पा रही और नए नए नियम बनाकर उन्हें ह्रास कर रही है। दारू बंद किया पर दारू धर्राले से बिक रहा है। भाजपा के द्वारा हंगामा किए जाने पर अवैध शराब पीकर मरने वाले लोगो को नीतीश सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की ।एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा की ललन सिंह मंत्री झूठ बोलते है की पुलिस की आंखों में कार्यकर्ताओं ने मिर्च का पाउडर फेका था।उन्होंने कहा की नीतीश कुमार का यह अंतिम चरण है जिसे लेकर वो बौखलाहट में आ गए है।विजय सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा जनता कुर्सी कुमार को सबक सिखाएगी।

Related posts

दूरसंचार विभाग ने ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ की घोषणा की।

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए दी बधाई।

rktvnews

इंदौर:लाडली लक्ष्मी उत्सव दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ऑरोविले में ‘एस्पायरिंग फॉर सुपर माइंड इन द सिटी ऑफ इंवाल्विंग कॉन्शसनेस’ विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

ओड़िशा राजभवन में विश्व हिंदी परिषद द्वारा सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन।

rktvnews

राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी!मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से की थी स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील।

rktvnews

Leave a Comment