RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा भोजपुर द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत शहीदों के घर की मिट्टी को संग्रहित कर श्रद्धांजलि दी गई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश मे स्वतंत्रता सेनानियों सहित अन्य युद्धो मे शहीद हुए वीर सेनानियो को सच्ची श्रद्धांजलि देने और उनके आँगन की मिट्टी को संग्रहित कर अमृत वाटिका मे स्थापित करने का अभियान चल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा भी लगातार जिले के विभिन्न गाँवो मे शहीद हुए जवानो को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आंगन की मिट्टी को अमृत कलश मे संग्रहित करने का कार्यक्रम तत्परता से किया जा रहा है।
आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे ‘मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम’ के तहत पीरो नगर मंडल में शहीद मुजाहिद,जितौरा बाजार मंडल अंतर्गत रक्कटु टोला मे शहीद अशोक सिंह,जगदीशपुर के दीघा मे शहीद अशोक सिंह,देव टोला मे शहीद रमेश रंजन,ज्ञानपुरा मे शहीद चंदन यादव,तुलसी मे शहीद अभय मिश्रा के घर से मिट्टी एकत्रित कर अमृत कलश मे संग्रहित किया गया ।इस दौरान शहीद के परिवारजनों को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित करते हुए वीर शहीदो के नाम से नारे लगाते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार शहीदो को नमन करते हुए उनके घर से मिट्टी इकट्ठा कर अमृत वाटिका का निर्माण करवा रहे है। ये देश के वीर सपूतो के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक राम दिनेश यादव,सह संयोजक संतोष चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,महामंत्री पुनम कुशवाहा, विद्यासागर पांडेय,मनोज सुमन,रवि केसरी,लोकसभा विस्तारक सुनील सिंह,संध्या सिंह,मदन स्नेही,वृजबिहारी पांडेय,रोहित सर्राफ, अमित बकुली,संजीव केशरी,संतोष गुप्ता,अजमेर खां,मो. चांद खां सहित कार्यकर्ता और अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा मनाई गई महत्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया।

rktvnews

बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 हेतु प्रक्षिण समाहरणालय आरा में आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:जल जीवन मिशन को गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय: समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव।पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम हुये शामिल।

rktvnews

क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण में अपनी बायोपिक पर आयोजित संवाद सत्र में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment