हनुमानगढ़/राजस्थान 10 सितंबर । ग्राम पंचायत टोपरिया में 3 करोड़ 5 लाख 92 हजार एवं ग्रा.प. ढन्ढेला में 47 लाख 82 हजार की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल व उप जिला प्रमुख मुकेश साहरण ने किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा में स्वीकृत 243.92 लाख से निर्मित टोपरिया से किंकराली डामर सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा रा.उ.मा.वि. टोपरिया में विभिन्न मद से कुल 32 लाख की राशि से निर्मित प्रार्थना स्थल शैड, एक कक्षा कक्ष मय बरामदा, बॉलीबॉल मैदान, कुण्ड, शौचालय एवं लैब कक्ष का लोकार्पण किया गया। रा.प्रा.वि. टोपरिया में प.स. मद से 6 लाख की लागत से निर्मित एक कक्षा कक्ष मय बरामदा का व श्री राधा कृष्ण गौसेवा समिति टोपरिया में विधायक निधी से 10.00 लाख की लागत से निर्मित शैड निर्माण का लोकार्पण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टोपरिया में विधायक निधी से 5 लाख की लागत से निर्मित प्रांगण में इन्टरलोकिंग का लोकार्पण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टोपरिया में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से 09.00 लाख की लागत से निर्मित रोगी भर्ती वार्ड के अलावा रा.उ.मा.वि. ढन्ढेला में विभिन्न मद से कुल 34 लाख 40 हजार से निर्मित शैड, 2 कक्ष, बॉलीबॉल ग्राउंड, ओपन जिम एवं होकी ग्राउंड का लोकार्पण किया। पंचायत समिति मद से 9.42 लाख से निर्मित इन्टरलोकिंग सड़क एवं 04 लाख की लागत से निर्मित हड्डा रोडी की चारदीवारी का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर सरपंच सुलोचना बारूपाल, इन्द्राज बारूपाल, सोहन लाल बारूपाल, रामकुमार भादू, जगदीश सहारण, सुभाष गोस्वामी, लीलू गोस्वामी, दौलतराम सहारण, मनफूल भादू, ओम गहलोत, कालू सोनी, प्रेम गोदारा, शिशपाल शर्मा, रामलाल सहु, कृष्ण लाल, जसवंत न्योल, रमेश बारूपाल, सरपंच हजारीराम, मनफूलराम कड़वासरा, बलराम सहारण, मंगतुराम, नत्थूराम कड़वासरा, कृष्ण कुमार कस्वां, माडूराम चारण, मनफूल किरोड़ीवाल, गुगनराम, मदन लाल कड़वासरा, लीलधर चारण, महावीर, राजेन्द्र कड़वासरा, अशोक कन्दोई, विनोद किरोड़ीवाल, मोहरसिंह स्वामी, सुभाष इन्दोरिया, साहबराम, पतराम किरोड़ीवाल, केहरसिंह, अमरसिंह, साहबराम भांभू, मोहरसिंह कस्वां, तिलोक मांडण, ताराचंद स्वामी, नंदकिशोर शर्मा, मोहरसिंह स्वामी, हंसराज सिहाग, नेतराम सुथार, रायसिंह कस्वां सहित अनेक ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
