RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जिला फुटबॉल संघ द्वारा दिया गया उद्योगपति अजय कुमार सिंह को सम्मान!खिलाड़ियों की जर्सी की हुई लॉन्चिंग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 सितंबर। आज मारुति नगर आरा पुष्पेंद्र सिंह जमीरा कोठी के आवास पर सम्मान समारोह में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी खेल एवं खिलाड़ी प्रेमी सह मुख्य प्रबंध निर्देशक भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड बखोरापुर अजय कुमार सिंह का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह सह जर्सी लॉन्चिंग कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने किया। अध्यक्षता समाजसेविका लीला सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उद्योगपति एवं समाजसेवी अजय कुमार सिंह का स्वागत जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रदीप नारायण सिन्हा ने पुष्प माला पहनाकर किया। उसके बाद उद्योगपति अजय कुमार सिंह को सम्मान स्वरूप जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के संरक्षक अशोक मानव ने पुष्प का गुलदस्ता, समाजसेविका लीला सिंह एवं कार्यालय सचिव डॉ रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से जिला फुटबॉल संघ भोजपुर का मोमेंटो भेट किया उसके बाद जिला फुटबाल संघ भोजपुर के जितने भी कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय कार्यकर्ता और खिलाड़ी सबने बारी-बारी से अजय कुमार सिंह समाजसेवी को माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मान समारोह में जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के संरक्षक अशोक मानव ने उद्योगपति के स्वागत में स्वागत भाषण दिया। सम्मान पश्चात जर्सी लॉन्चिंग का कार्यक्रम सब ने मिलकर किया।उपस्थित लोगों में जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के कार्यालय सचिव डॉ रंजन कुमार सिंह सुनील कुमार सिंह उर्फ दुदून, मोहम्मद अशफाक ,धर्मेश उपाध्याय, सुजीत कुमार सिंह ,जिला फुटबाल संघ भोजपुर के संरक्षक अशोक मानव ,उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, डॉक्टर अनिल सिंह, सह सचिव जिला फुटबॉल संघ भोजपुर धनजी कुमार, वीर बहादुर यादव, मुकेश कुमार मिश्रा ,बुटन यादव, शशि भूषण सिंह, सूर्य देव सिंह ,बसंत सिंह ,रामकुमार सिंह ,पप्पू सिंह ,रमेश सिंह उर्फ लड़ाई पवन जी उर्फ बाधारी ,दीपक कुमार, नंद गोपाल सिंह सहित अन्य लोग थे।

Related posts

भोजपुर: चलंत लोक अदालत में ऑन द स्पॉट मामलों का हुआ निपटारा।

rktvnews

17 मार्च को रसोइया महासंघ जिलाधिकारी सासाराम के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

सारण:परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी व अस्थायी विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से सारथी रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

rktvnews

12 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 सितंबर 24

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment