RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया।

नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 अगस्त।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई।
नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
राष्ट्रपति मैक्रों ने वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठकों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गाजा की स्थिति पर भी अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।
दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने और 2026 को ‘नवाचार वर्ष’ के रूप में मनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए भी समर्थन व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने सभी मुद्दों पर संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

बदलाव का सबसे बड़ा केंद्र है शिक्षा – उपराष्ट्रपति

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को प्रधानमंत्री जन-मन योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार मिला।

rktvnews

शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा।

rktvnews

डाक विभाग के बिहार परिमंडल ने शहीद दिवस पर गांधी जी के सिद्धांतों को किया याद!गांधीजी के सिद्धांतों पर विशेष आवरण का विमोचन

rktvnews

जबलपुर:विरासत को मिले संपूर्ण सम्मान : सूरज जायसवाल

rktvnews

रामगढ़ जिला अंतर्गत फ्लैट/ अपार्टमेंट के निबंधन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment