RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षक दिवस के अवसर पर निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

सीतामढ़ी/बिहार 05 सितंबर।शिक्षक दिवस के अवसर पर बेलसंड प्रखंड के पचनौर पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने भागीदारी की। उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरष्कृत किया गया। पुरस्कार डा० प्रीति, उप विकास आयुक्त के द्वारा देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताते हुए कहा कि गीला कचरा एवं सूखा कचरा को प्रतिदिन स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से उचित स्थानों पर निपटान करने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है इस कार्य में आप सभी बच्चों की भागीदारी आवश्यक हैं साथ ही वे यह भी बतायी की ट्रिपल आर (रिड्र्यस, रियूज, रिसाइकिल ) के बारे में विस्तृत से बच्चों के बीच चर्चा की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलसड, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, जिला सलाहकार सूरज कुमार एवं स्कूल के छात्र उपस्थित थे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर डुमरा सहित विभिन्न प्रखंडों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक पंचायतों में जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाया गया, स्कूलों में बच्चों से हैंडवासिंग कराते हुए स्वच्छता के महत्त्व को बताया गया, गीला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग निपटान कराने की विधि बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

बिहार–यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग एवं निवेश को मिलेगा बढ़ावा।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बागपत: दिल्ली उप राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र में गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे समाहरणालय चतरा!किया नव चयनित शिक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment