RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री ने सिंचाई भवन का जीवाणु द्वारा पुनर विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

पटना /बिहार (अमरेश सिंह)05 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सिंचाई भवन पटना का पुनर विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। पुराना सचिवालय परिसर में नवनिर्मित भूमि तल पार्किंग ऊपरी तल पार्किंग में वाहनों के पार्क करने की कुल क्षमता 443 है। भूमितल पार्किंग में 258 वाहनों की पार्किंग की व्यस्था है जिनमे 176 चारपहिया वाहन और 80 दोपहिया वाहन एक साथ पार्क की जा सकती है।वहीँ ऊपरी तल पार्किंग में वहां पार्क करने की क्षमता187 है जिसमे 117 चारपहिया वाहन तथा 70 दोपहिया वाहन एक साथ खड़ी की जा सकती है।उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नव निर्मित भूमितल पार्किग व उपरितल पार्किंग का मुआयना भी किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव निर्मित पार्किंग में वाहनों के पार्क करने की क्षमता एवं अन्य उपलब्ध कराई गयी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पार्किंग की सराहना करते हुए कहा कि यहां पार्किग की व्यवस्था बढ़िया ढंग से की गई है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त,वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधि मंत्री शमीम अहमद,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह,श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवम वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

31 मार्च 23, दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

चतरा :राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़तूमा में संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:समाहरणालय में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन।

rktvnews

मिजाज मौसम का!!

rktvnews

Leave a Comment