RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे समाहरणालय चतरा!किया नव चयनित शिक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण।

चतरा/ झारखंड 10 जनवरी।राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार आज चतरा समाहरणालय सभाकक्ष में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण सह परिसंम्पति वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। माननीय मंत्री के समाहरणालय परिसर में आगमन पर उपायुक्त अबू इमरान ने पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री भोक्ता ने झारखंड आवासीय विद्यालय कान्हाचट्टी व मयूरहंड में 22 रिक्त सीट के विरुद्ध नव चयनित 19 शिक्षिका व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 14 रिक्त सीट के विरुद्ध 01 नव चयनित शिक्षिका कुल 20 चयनित शिक्षिका के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इसके उपरांत आत्मसमर्पण किए नक्सलियों के परिजनों को भूमि पट्टा स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लाभुकों को चेक आदि का वितरण किया। तत्पश्चात मंत्री भोक्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आपसभी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। देश की भविष्य को गढ़ने में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं।
उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

चतरा:खराब पड़े चापानल का जल्द से जल्द कराएं मरम्मति: डीसी

rktvnews

पटना:23-24 अप्रैल को मनाया जाएगा महात्मा सुशील का 24 वाँ महानिर्वाण महोत्सव।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

कला में निवेश करना और एनिमेशन में प्रतिभाओं को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है; एनीमेशन बच्चों को स्टोरीटेलिंग का एक सुंदर प्रारूप है: फिल्म निर्माता शुजित सरकार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

आस्था व विश्वास का केंद्र है सिद्धनाथ बैजू बाबा का शिव मंदिर।

rktvnews

Leave a Comment