RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को जयंती पर किया गया नमन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 दिसम्बर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व अरुण जेटली के जन्मदिन पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पी सी कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित सेक्टर – ए, पार्क संख्या 31 में किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती- पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हम लोग इस तरह की बैठक करते हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 अक्टूबर 25

rktvnews

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का मुरादाबाद में भव्य शोरूम लॉन्च।

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद ने 46 एजेंडों पर लगाई मुहर,अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।

rktvnews

दुमका:महाशिवरात्रि को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

नवनियुक्त प्राचार्या डा पूनम कुमारी के योगदान पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment