RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सर शिवसागर रामगुलाम वनस्पति उद्यान, पैम्पलमाउसेस में सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस की प्रगति और भारत-मॉरीशस संबंधों के लिए एक मजबूत नींव बनाने में दोनों नेताओं की अमिट विरासत को याद किया।
पुष्पांजलि समारोह के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने ऐतिहासिक उद्यान में “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत एक पेड़ लगाया।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को लेकर की बैठक।

rktvnews

लोक कलाकार रामाज्ञा राम के निधन पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा ने अर्पित की श्रद्धांजली! पदमश्री की सरकार से की मांग।

rktvnews

27 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

रायपुर : इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता।

rktvnews

Leave a Comment