RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘स्टेट ऑफ द स्टेट – उत्तराखण्ड फर्स्ट’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

देहरादून/उत्तराखंड 25 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित ‘स्टेट ऑफ द स्टेट – उत्तराखण्ड फर्स्ट’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदार की धरती से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य में हर स्थान एक नया डेस्टिनेशन है। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में प्रबल संभावनाओं को देखते हुए अगले 25 सालों के प्लान पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। राज्य के पर्वतीय नगरों की धारण क्षमता का आकलन किया जा रहा है। गढ़वाल एवं कुमाँऊ मण्डल में एक-एक नये शहर बसाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में अभी तक राज्य को केन्द्र से डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:अभय विश्वास भट्ट की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में भजन, बर्तन,वस्त्र और भोजन वितरित।

rktvnews

रक्तदाताओं को जनहित में ऑक्सीमीटर वितरित किया गया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य।

rktvnews

गढ़वा:पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया समेत अन्य के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment