RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मंत्री नित्यानंद राय के आगमन को लेकर खेसरहीया मे महिला मोर्चा की बैठक।

आरा/भोजपुर 25 अगस्त।बड़हरा विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत कोईलवर प्रखंड के कोईलवर उत्तरी मंडल के आज बड़हरा में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के नेतृत्व में कोईलवर उतरी मंडल के खेसरहीया पंचायत में सशक्त संगठन महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ममता सिंह के द्वारा किया गया। वहीं मंच संचालन महामंत्री विजेता शर्मा ने किया। बैठक में कार्यक्रम के क्रियानात्मक तैयारी एंव समीक्षा की गई। वहीं महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय जी के आगमन को लेकर महिला, पिछड़ा एवं दलित वर्ग से महिलाओं की अधिक से अधिक संख्या उपस्थिति को लेकर बैठक किया गया। जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाएं हजारों हजार की संख्या में वहां पहुंचेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। वही इस बैठक में अधिक से अधिक महिलाओं को चलने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके जिला उपाध्यक्ष शकुंतला सिंह, मीडिया प्रभारी अनुपमा कुमारी,जिला मंत्री संगीता देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता कुमारी,अनिता,जिरा देवी,आदि अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुई।

Related posts

लखीसराय:जीविका दीदी का सिलाई केन्द्र का शुभारंभ,100 जीविका दीदियों को मिला रोजगार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री ने की राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

शहीन क्लासेज आरा ने सीबीएसई 10वी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अपने विद्यार्थियों का किया सम्मान।

rktvnews

किसान क्रेडिट कार्ड हमारे परिश्रमी किसानों का जीवन आसान बना रहा है: प्रधानमंत्री।

rktvnews

आरा में नगर राम लीला समिति द्वारा आयोजित कृष्ण लीला के चौथे दिन कृष्ण प्रेम प्रसंग सहित फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

Leave a Comment