RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिलंबन

भोपाल:निर्वाचन कार्य बाधित करने के कारण अशोक नगर के जिला कोषालय अधिकारी निलंबित।

 RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के निर्देश पर कमिश्नर ग्वालियर डॉ. सुदाम खाड़े ने जिला कोषालय अधिकारी अशोकनगर जितेन्द्र कुमार आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री आर्य को भारत निर्वाचन आयोग, राज्य शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों की अवहेलना कर निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में स्वेच्छाचारिता और लापरवाहीपूर्वक कार्य किए जाने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में जिला कोषालय अधिकारी का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर रहेगा तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिला कोषालय अधिकारी का प्रभार जिला पेंशन अधिकारी अशोकनगर श्री रविन्द्र सूर्यवंशी को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अशोकनगर ने कमिश्नर ग्वालियर को प्रतिवेदन देकर अवगत कराया था कि जिला कोषालय अधिकारी अशोकनगर द्वारा निर्वाचन आयोग के नियम निर्देशों का पालन न करते हुए अत्यावश्यक सेवाओं में रत् व्यक्तियों द्वारा मतदान के उपरांत उनकी मत पेटी (बॉक्स) रखने में अनावश्यक विलंब किया गया। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों से अर्नगल वार्तालाप भी किया गया। कलेक्टर अशोक नगर ने कमिश्नर ग्वालियर को जिला कोषालय अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की संस्तुति की थी।

Related posts

राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जी जाड़ावत ने शादी ग्राम पंचायत में किया 6 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी विशेष वर्ग को गाली देने के वायरल वीडियो पर दर्ज किया मामला।

rktvnews

ग्वालियर:अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में संलग्न एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त।

rktvnews

भोजपुर:22 अप्रैल को आरा क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर जनसंवाद, तैयारी पूरी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि नया कश्मीर अब संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि यह विश्वास की बहाली और आस्था को पुरस्कृत करने की कहानी है।

rktvnews

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण- XVII पिथौरागढ़ में आरंभ।

rktvnews

Leave a Comment