RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत :प्रेक्षको व जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों प्रत्याशियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)08 अप्रैल।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र ,निष्पक्ष, पारदर्शी ,सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में 11 -बागपत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आर लथा, व्यय प्रेक्षक नितिन शिवराज के पाटिल ने जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थित में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक की गई 11 बागपत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 7 प्रत्याशी घोषित हुए हैं जिन्हें आज प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए हैं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा आदर्श आचार संहिता का करना होगा पालन नियमों के तहत करें कार्य।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में आचार संहिता के अनुपालन व निर्वाचन को शांतिपूर्ण, सकुशल, सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत विभिन्न दिशा निर्देश दिये । बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रचार-प्रसार व अन्य गतिविधियों को सम्पादित करे, जिससे जनपद में सौहार्दपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर अपनी शिकायतें/सुझाव राजनैतिक दल नोट करा सकते है, प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल किसी मतदान बूथ के दो सौ मीटर के दायरे के अन्दर में कार्यालय नही खोलेगा, राजनैतिक दल बिना अनुमति के सभा, जुलूश, रैली आदि का आयोजन नही कर सकेंगे,सभी दल व्यय सीमा के अन्दर ही खर्च कर सकते है।
सामान्य प्रेक्षक आर लथा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस में जनता/उम्मीदवारों/राजनैतिक पार्टी प्रतिनिधियों से प्रातः 10ः30 बजे से प्रातः 11ः30 बजे तक मिल सकते हैं माननीय सामान्य प्रेक्षक का मोबाईल नम्बर-8865881801 पर उनसे सम्पर्क किया जा सकता है।
माननीय व्यय प्रेक्षक नितिन शिवराज के पाटिल का मोबाइल नंबर 886900 1187 है जिनसे संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा, समस्त एसडीएम, सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी रूबी कश्यप, मुकेश कुमार शर्मा ,सुखबीर सिंह सहित आदि दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में सहभ‍ागिता की।

rktvnews

मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शहीद की पत्नी को सौंपा बलिदान पत्र।

rktvnews

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को गुड टच,बैड टच की दी गई जानकारी।

rktvnews

सरकार ने एसपीआईसीईडी योजना के जरिए हल्दी के निर्यात को बढ़ावा दिया:केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

rktvnews

बिहार:बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में खेलो इंडिया के तहत जिला में खेल अवसंरचना एवं ऑडिटोरियम निर्माण को ले की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment